गम्हरिया: सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत नुआगढ़ गांव में नदी किनारे एक पेड़ से लटकता एक युवती का शव बरामद किया गया है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से युवती के संबंध में पूछताछ की मगर किसी ने भी मृतका की पहचान नहीं की है. थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि उक्त युवती के संबंध में यदि किसी को कोई जानकारी मिलती है तो वे थाने से संपर्क करें.



