गम्हरिया: सरायकेला के गम्हरिया थाना से सटे शंकरपुर बस्ती में एक बंद घर में मंगलवार को अचानक आग लग गयी. ग्रामीणों ने जब देखा तो आग की लपटे बड़ा रूप ले चुका था और पूरे घर में आग लगा हुआ था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बंद घर के ताले को तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया है और इसकी सूचना गम्हरिया थाने की पुलिस को दी. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर पहुंची गम्हरिया थाने की पुलिस की टीम भी आग बुझाने में लोगों की मदद करती नजर आयी. बताया गया है कि यह घर एक विधवा महिला का है जो परिवार सहित कहीं गयी हुई थी और उसके घर में ताला लगा था. विधवा महिला का नाम आरती महतो बताया गया है. वैसे जबतक आग पर काबू पाया गया तबतक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया.




