
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत कृष्णापुर तालाब से एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गया. स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकाला. वहीं घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल युवक कौन है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. वैसे सूत्र बताते हैं कि युवक किसी कंपनी में ठेकेदार था और पिछले 3 दिनों से लापता था. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.



