सरायकेला : होली त्योहार के मद्देनजर सरायकेला-खरसावां पुलिस के निर्देशानुसार नीमडीह थानांतर्गत अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत नीमडीह थाना पुलिस के द्वारा ग्राम बड़ेदा के किनारे में स्थित एक महुआ शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया गया एवं कुल 400 किलो ग्राम जावा महुवा को विनष्ट किया गया हैं. अवैध महुआ शराब की भट्ठी के संचालक का पता लगाकर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि पर्व त्योहार के मद्देनजर जिला पुलिस के द्वारा शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसे लेकर शराब माफियाओं में हड़कंप मचा है.



