
सरायकेला : सरायकेला खरसावां एसपी के निर्देश के बाद चांडिल थाना पुलिस ने स्वर्णरेखा परियोजना चांडिल पुनर्वास संख्या 2 से फर्जी निकासी मामले में मुख्य आरोपी साल 2015 में रहे उप मुखिया रहे यदुपति गोप को गिरफ्तार कर लिया है. यदुपति गोप पर मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर छः लाख 57 हजार रुपए के फर्जी निकासी का आरोप है. साल 2015 में यदुपति गोपने मोयसोड़ा के उप मुखिया रहते स्वर्गीय निरंजन गोप के मृत पत्नी का फर्जी पहचान एवं हस्ताक्षर कर उक्त धनराशि की निकासी कर ली थी. उप मुखिया के खिलाफ चांडिल थाना में कांड संख्या 47/ 2019 दर्ज कराया गया था.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





