सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के मुंडादेव गांव में सोमवार को देर शाम आसमानी ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति झूलस गया. उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार कुचाई के मुंडादेव गांव की 45 वर्षीय पार्वती कुई रोजाना की तसर सोमवार को भी मुंडादेव चौक के पास स्थित अपने झोपड़ी नुमा दुकान में हड़िया बेच रही थी. इसी दौरान देर शाम को अचानक आसमानी ठनका गिरने से पार्वती कुई बेसुध हो कर गिर गयी. आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर किया. इसी झोपड़ी नुमा दुकान में ही बज्रपात के चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति चिंता हेंब्रम (62) भी झूलस गया. (नीचे भी पढ़ें)
चिंता हेंब्रम का कुचाई के अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है. चिकित्सकों के अनुसार चिंता हेंब्रम की स्थिति खतरे से बाहर है. घटना की जानकारी पाकर थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा मुंडादेव गांव पहुंचे. मृतका पार्वती कुई के शव का पंचनामा कर पोष्टमाटम के लिये सरायकेला भेज दिया गया. सीओ सुषमा सोरेन ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार आपदा प्रबंधन के तहत चार लाख की राशि मिलती है. सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद राशि का भुगातन सरकारी प्रक्रिया के तहत की जाएगी.






