सरायकेला : सरायकेला खरसावां के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में शनिवार को प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहियों का मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरायकेला के एसडीओ रामकृष्ण कुमार भी शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अभी पूरे देश में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है. इसके तहत नये मतदाताओं को जोड़ना, मतदाता सूची से नाम हटाना, मतदाताओं के पते में सुधार करवाने का काम किया जा रहा है. इसको लेकर चरणबद्ध तरीके से बीएलओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है. एक चरण का कार्यक्रम समाप्त हो चुका है. दूसरे चरण के तहत विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
इसी कड़ी में शनिवार को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहियों को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण शिविर में शामिल एसडीओ राम कृष्ण कुमार ने भी पुनरीक्षण कार्य से जुड़ी सेविकाओं एवं सहियों को पुनरीक्षण से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया. वहीं उन्होंने बीडीओ एवं सीओ के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने लोगों से इस विशेष अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने और अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की.




