जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की आज एक मीटिंग अध्यक्ष महावीर प्रसाद मोदी की अध्यक्षता में हुई। साकची शाखा के महामंत्री सुरेश कुमार काँवटिया एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि अभी हाल ही में बनी झारखंड मारवाड़ी सम्मेलन की प्रांतीय कमेटी में साकची शाखा से चुने गए सदस्यों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इन सदस्यों का प्रांतीय कमेटी में चुना जाना मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के लिए बहुत ही गर्व की बात है। झारखण्ड प्रान्तीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2022-24 की प्रान्तीय समिति में साकची शाखा से निम्नलखित सदस्यों को स्थान मिला :- ( नीचे भी पढ़ें)
प्रान्तीय उपाध्यक्ष : ओम प्रकाश रिंगसिया
प्रान्तीय संयुक्त महामंत्री : अजय चेतानी, दीपक पारीक
कार्यकारणी सदस्य : संतोष अग्रवाल, सुनील देबुका, सांवरमल अग्रवाल
विभागीय मंत्री / मीडिया प्रभारी : विनोद शाह
महिला प्रकोष्ठ / अंजु चेतानी
वित्त संग्रह : दिनेश अग्रवाल (मुन्ना)
कानूनी सलाहकार : राजीव अग्रवाल
स्थायी विशेष आमंत्रित सदस्य : शंभु खन्ना
इसके अलावा झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय संयोजक रक्तदान और स्टील सिटी शाखा जमशेदपुर के अध्यक्ष सार्थक अग्रवाल को भी 51 बार एच डी पी रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में आपसी चर्चा के दौरान सभी का मत था की समाज में फैली रही कुछ कुरीतियों को दूर करने के लिए आपस में मिलकर काम करने की जरूरत है। सम्मान समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और अंत में धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने किया। सम्मान समारोह समाप्त होने के बाद सभी ने अल्पाहार का आनंद लिया।