बोकारो : बोकारो के सेक्टर 5 स्थित पुस्तकालय मैदान में रविवार को स्नेही समाज की ओर से वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला और पुरुष सहित बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम सहित कई कार्यक्रम हुए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विधायक ढुल्लू महतो ने समाज के लोगों को हर समय मदद करने की बात कही और कहा कि समाज को मजबूत बनाने में हमेशा आगे रहेंगे। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
मीडिया से बात करते हुए विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार का एक्सीडेंट हो चुका है और कोमा में यह सरकार चल रही है। अब इस सरकार की अकाल मृत्यु तय है। उन्होंने कहा कि अब जाहिल लोगों की चलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े माफियाओं से हम लड़ रहे हैं तो हम लोग चोर हो गए हैं। सत्ता में बैठे लोग पूरे झारखंड को लुटवाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकार के खिलाफ कहां से विरोध के स्वर नहीं उठ रहा है। सत्ताधारी दल के विधायक मुख्यमंत्री के खिलाफ बोल रहे हैं। इससे बड़ा इस सरकार के खिलाफ प्रमाण कुछ नहीं हो सकता है।