
जमशेदपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना में एसआई के पद पर कार्यरत घनश्याम दास को एसीबी की टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी कार्यालय में सोनुआ थाना क्षेत्र के देवादिर निवासी शकुंतला पान ने शिकायत कि थी।
शकुंतला ने शिकायत के माध्यम से बताया कि उसके देवर पर सोनुआ थाना में जनवरी 2019 को एक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था जिसके अनुसंधानकर्ता घनश्याम दास है। घनश्याम ने उनसे केस के चार्जशीट में मदद के लिए एक लाख रुपए की मांग की थी।
एसीबी के पुलिस अधीक्षक सह थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम गठित कर जांच की गई। जांच में शिकायत सही पाया गया। बाद में घनश्याम दास 10 हज़ार में काम को तैयार हो गए। मंगलवार को जब घनश्याम दास रुपए ले रहे थे उसी वक़्त उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।








