
जमशेदपुर : देश के साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे नक्सलियों व आतंकियों के निशाने पर है. रेलवे की सुरक्षा को लेकर हाइ एलर्ट पर रहने को कहा गया है. खास तौर पर त्योहारी मौसम में इसकी सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था करने की जरूरत है. इसको देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के अलावा आसपास के राज्यों की रेलवे पुलिस के अधिकारियों की टाटानगर रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई. खास तौर पर स्टेशन और चलती ट्रेन पर किस तरह अत्याधुनिक तरीके से सबकी मोनिटरिंग की जानी है, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गयी.



