खेलkolhan-shooting-competition-कोल्हान क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन, जमशेदपुर बना ऑलओवर चैंपियन, जमशेदपुर के...
spot_img

kolhan-shooting-competition-कोल्हान क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन, जमशेदपुर बना ऑलओवर चैंपियन, जमशेदपुर के राजेंद्र साहू ने 5 सकेंड में दागी छह गोलियां

राशिफल

जमशेदपुर : कोल्हान क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में चार गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक लेकर जमशेदपुर के आरक्षी राजेंद्र साहू ने मुकाबले को जीतकर जमशेदपुर जिला बल को ओवरऑल चैंपियन का खिताब दिलाया. राजेंद्र साहू ने पांच सकेंड में छह गोलियां दागी जो कि सीधे टारगेट में जाकर लगी. यह मुकाबला कुदादा के जमशेदपुर रायफल कल्ब में आयोजित किया गया जिसमें कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले सरायकेला खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम के 60 से भी ज्यादा पुलिस जवानों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता को तीन भाग में बांटा गया था जिसके एक भाग में पिस्टल, दुसरे भाग में कर्बाइन और तीसरे भाग में रायफल से गोलियां दागनी थी. इस प्रतियोगिता में राजेंद्र साहू ने कुल 780 अंक पाकर विजेता का पद हासिल किया. इसमें जीते पुलिस कर्मियों को राज्य स्तर में अपना परचम लहराने का मौका मिलेगा.
ये बने चैंपियन
रायफल में 100 गज स्टैंडिंग पोजिशन में पहले स्थान पर सरायकेला के सनातन महतो, दुसरे स्थान पर जमशेदपुर के सत्यजीत कुमार और तीसरे स्थान पर चाईबासा के मानकी सुण्डी रहे. 200 गज निलिंग पोजिशन में पहले स्थान पर चाइबासा के खिरोदलाल रुहिदास, सरायकेला के ललित भुषण हेस्सा और तीसरे स्थान पर जमशेदपुर के जिलाजीत राम रहे. 300 गज स्नेप शूटिंग में पहले स्थान पर जमशेदपुर के सोनाराम सोरेन और दुसरे स्थान पर जमशेदपुर के योगेंद्र राम रहे. 300 मीटर थ्री पोजिशन रायफल के लिए पहले स्थान पर जमशेदपुर के गंगेश्वर राम, दुसरे स्थान पर चाइबासा के रमेश्वर उंराव और तीसरे स्थान पर जमशेदपुर के गणेश मुण्डा रहे. पिस्टल से फायर करनेके मामले में 15 गज स्कुटिव पोजिशन के लिए पहले स्थान पर रहे जमशेदपुर के राजेंद्र साहू, दुसरे स्थान पर जमशेदपुर के प्रियतम कुमार और तीसरे स्थान पर चाइबासा के पिंटू कुमार रहे. 25 गज स्टैंडिंग पोजिशन बोथ हैंड के लिए पहले स्थान पर जमशेदपुर के राजेंद्र साहू, दुसरे स्थान पर जमशेदपुर के जगन्नाथ सुण्डी और तीसरे स्थान पर चाईबासा के पिंटू कुमार रहे. 40/30 गड अटैक पोजिशन के लिए पहले स्थान पर जमशेदपुर के राजेंद्र साहू. दुसरे स्थान पर जमशेदपुर के जगन्नाथ सुण्डी और तीसरे स्थान पर जमशेदपुर के प्रियतम कुमार रहे. 50 गज लाईग पोजिशन के लिए पहले स्थान पर जमशेदपुर के राजेंद्र साहू, दुसरे स्थान पर जमशेदपुर के प्रियतम कुमार और तीसरे स्थान पर चाइबासा के पवन कुमार राणा रहे. कर्बाइन में 25 गज बेटल क्लोच के लिए पहले स्थान पर चाइबासा के खिरोदलाल रुहिदास, दुसरे स्थान पर जमशेदपुर से राजेंद्र साहू औऱ तीसरे स्थान पर चाईबासा के पिंटू कुमार रहे. 40 गज स्टैंडिंग पोजिशन के लिए पहले स्थान पर जमशेदपुर के जिलाजीत राम, चाइबासा के खिरोदलाल रुहिदास और तीसरे स्थान पर चाइबासा के पिंटू कुमार रहे. 50 गज निलिंग पोजिशन के लिए पहले स्थान पर जमशेदपुर के जिलाजीत राम, दुसरे स्थान पर जमशेदपुर के राजेंद्र साहू और तीसरे स्थान पर चाईबासा के खिरोदलाल रुहिदास रहे. वहीं ओवर ऑल चैंपियन की बात करे तो 780 अंक लाकर जमशेदपुर ओवरऑल चैंपियन रहा. 533 अंक लाकर चाइबासा दूसरे और 215 अंक के साथ सरायकेला खरसांवा तीसरे स्थान पर रहा.

Ad

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading