जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने अर्का जैन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित जैन प्रीमियर लीग महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में डीबीएमएस कदमा को 9 विकेट से पराजित कर उपविजेता रही. शुक्रवार को विद्यालय में बालिका क्रिकेट टीम का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें टीम को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण के लिए प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया. यह आयोजन पूरे विद्यालय के समक्ष हुआ, जहां सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने टीम के लिए तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

चेयरमैन सुखदेव महतो ने टीम एवं खेल शिक्षक महेन्द्र रौउतिया को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “हमारी बेटियाँ आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, और इस टीम ने पूरे स्कूल को गर्व करने का अवसर दिया है.”



