
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित स्टील सिटी प्रेस में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसमें प्रेस में ग्राफिक डिजाइनर के पद पर कार्यरत अभिषेक पिंटू को विदाई दी गयी. अभिषेक पिंटू का समाज कल्याण विभाग में चयन होने के बाद उन्होंने रांची में योगदान कर दिया है. इसके बाद अभिषेक ने स्टील सिटी प्रेस से इस्तीफा दे दिया. इसके मद्देनजर प्रेस परिवार ने उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी.

समारोह में प्रेस की मैनेजिंग डायरेक्टर मालती पांडेय, जीएम प्रकाश नायक, गोपाल कृष्णा, केएम सिंह, संजय पाल, देबेन महतो, अजय ठाकुर, रोहित शंकर, रवि भूषण, मंजू प्रमाणिक, वृहस्पति, जूही, रिद्धि, अमर ज्योति समेत प्रेस के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. सबों ने अभिषेक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.







