स्टूडेंट जोनJamshedpur graduate college - अभाविप ग्रेजुएट कॉलेज इकाई में मतदाता जागरूकता अभियान...
spot_img

Jamshedpur graduate college – अभाविप ग्रेजुएट कॉलेज इकाई में मतदाता जागरूकता अभियान पर संगोष्ठी आयोजित, प्राचार्या ने कहा – लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका अहम

राशिफल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के निमित्त संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अभाविप जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर विनय कुमार सिंह एवं संचालन महानगर इंडीजीनस संयोजक नेहा झा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर वीणा प्रियदर्शनी सिंह, अभाविप कोल्हान विभाग प्रमुख डॉक्टर कमलेश कुमार कमलेंदु, अभाविप जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर विनय कुमार सिंह, जमशेदपुर महानगर सह मंत्री भूमि घोषाल एवं ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेंस इकाई के अध्यक्ष पूर्णिमा झा द्वारा मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विषय प्रवेश करते हुए महानगर अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा देश भर में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के निमित्त विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी व युवा मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया जा रहा है, क्योंकि इस बार के चुनाव में फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या बहुत ही अधिक है. ऐसी स्थिति में विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन होने के नाते यह हमारी जिम्मेवारी है कि युवा मतदाता अधिक से अधिक अपने घरों से निकलकर अपने जनप्रतिनिधि चुनने व एक सशक्त, मजबूत व शक्तिशाली लोकतंत्र का निर्माण में अपना योगदान दें. इसीलिए परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न शैक्षणिक परिसरों में किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमंस की प्राचार्य डॉक्टर वीणा प्रियदर्शनी सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में युवा मतदाताओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है. ऐसी स्थिति में आप सब अधिक से अधिक मतदान करें और अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करें. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोल्हान विभाग के विभाग प्रमुख डॉक्टर कमलेश कुमार कमलेंदु ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार पर्चा वितरण, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार मत प्रतिशत बढ़े इस हेतु विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है. जमशेदपुर महानगर सह मंत्री भूमी घोषाल ने भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए विद्यार्थियों से आग्रह किया. कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष पूर्णिमा झा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी छात्रा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया.

Ad

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading