
जमशेदपुर : टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट में एक दिन का ब्लॉक क्लोजर एक नवंबर को होगा. इस संबंध में सर्कुलर बुधवार को जारी कर दिया गया. इसके मुताबिज कंपनी में 1 नवंबर, शुक्रवार को ब्लॉक क्लोजर रहेगा जबकि 2 नवंबर, शनिवार को फ्लेक्सी ऑफ रहेगा. यानी जिन कर्मचारियों को काम पर बुलाया जाएगा. वहीं शनिवार को कार्य करेंगे. वहीं रविवार 2 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इससे पहले कंपनी में 25 व 28 अक्टूबर को 2 दिन ब्लॉक क्लोजर में थी. समझौते के तहत कंपनी प्रबंधन कुल 18 ब्लॉक क्लोजर ले सकती है. अब तक यहां 17 ब्लॉक क्लोजर लिए जा चुके हैं. आगामी 1 नवंबर के ब्लॉक क्लोज़र को जोड़ दिया जाय तो कुल 18 ब्लॉक क्लोज़र हो जाएग. यानी इस वित्तीय वर्ष में मात्र 1 दिन का ब्लॉक क्लोजर शेष बचा हुआ है.
टाटा कमिंस कर्मचारी पुत्रों के निबंधन का मामला इंटक महामंत्री राजेंद्र सिंह के समक्ष उठा
टाटा कमिंस कर्मचारी पुत्रों के निबंधन का मामला इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री सह यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के समक्ष उठा. अपने नगर आगमन के दौरान टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर मामले में सहयोग की अपेक्षा की. इस पर उन्होंने कहा कि प्रबंधन से बात कर सहमति बनाने की कोशिश करेंगे. प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी में विकास व यूनियन की गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया. इससे पहले उनका स्वागत बुके देकर किया. कुशल क्षेम पूछा. इस मौके पर मुख्य रूप से अरुण कुमार, एहसान अहमद शेराजी, मनोज सिंह, रामाकांत करुआ, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.



