
जमशेदपुर : टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट में आज सोमवार से कर्मचारियों ने बदले हुए नए सिस्टम से पंचिंग किया. पंचिंग का यह नया सिस्टम आज से लागू हुआ। यह सिस्टम कमिंस के भारत में अन्य प्लांटों में लागू है. यह सिस्टम अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर पर आधारित क्रोनोज सिस्टम है, जिसमें एरर की संभावना बिल्कुल नगण्य है. कंपनी परिसर में 12 जगहों पर कर्मचारियों की सुविधा के लिए पंचिंग मशीन लगाया गया है। नये मशीन में कर्मचारी पंचिंग मशीन से लीव के लिए आँन लाइन फिट कर सकते है. पुराना पंचिंग सिस्टम पिछले 15 साल से चल रहा था. नए सिस्टम से पंचिंग के लिए कर्मचारियों को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है. इसलिए आज से हुए पंचिंग में किसी प्रकार की खराबी या एरर नहीं आने की सूचना है.



