जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन का चुनाव कल गुरुवार को सुबह 9:00 बजे शुरू हो जाएगा। उसी दिन शाम में मतों की गिनती, फिर देर शाम तक विजय कमेटी मेंबरों किए नाम की घोषणा कर दी जाएगी। फिर कमेटी मेंबर अपने पदाधिकारी का चुनाव करेंगे इसकी घोषणा भी गुरुवार को ही होगी। यूनियन चुनाव में न्लवर्तमान अध्यक्ष और महामंत्री भी फस गए हैं एक भी निर्विरोध नहीं हुआ है। चुनाव क्षेत्र संख्या दो तथा अध्यक्ष दिप्तेन्दू चक्रवर्ती के निर्वाचन क्षेत्र सीबीबीयू से अखिलेश कुमार, चुनाव क्षेत्र संख्या 6 तथा श्रीनिवास राव के निर्वाचन क्षेत्र टूलिंग से ए भास्कर और चुनाव क्षेत्र संख्या 8 से सुमित पाल के विभाग मेटेरियल्स से आलोक कुमार ने नाम वापस लिया।
इसतरह अब 62 की जगह 59 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। हर निर्वाचन क्षेत्र में वोट के जरिए फैसला होगा। नाम वापसी के बाद चुनाव पदाधिकारी सीएस झा तथा उप चुनाव पदाधिकारी अश्विनी मथान ने अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अब 31 जुलाई को मतदान होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा। इसके बाद मतगणना होगी। कमेटी मेंबरों के 19 सीटों के चुनाव के बाद ऑफिस बेअरर्स के लिए चुनाव होगा। 10 निर्वाचन क्षेत्र से 19 कमेटी मेंबरों के लिए चुनाव चुनाव हो रहे हैं। सर्वाधिक सीटें एटीपी निर्वाचन क्षेत्र में है। इस निर्वाचन क्षेत्र में 5 सीटें हैं जिसके लिए 16 उम्मीदवार मैदान में है। (नीचे भी पढ़ें)
अब इनके बीच होगा मुकाबला
1.एटीपी (5)-हरेश सुनानी, रामामूर्ति राजू, आनंत मुखर्जी, सुमित कुमार, मनोज कुमार, अनुप किशोर सिन्हा, प्रत्युष कुमार विश्वास, विश्वनाथ मार्डी, रवि रंजन, अविनाश अनुपम, राजन प्रकाश, जयपाल, नजरूल हसन, मोनी पाठक, राजेश कुमार और हेमंत कुमार सिंह
2.सीबीबीयू (2)-अनिल कुमार सिंह, दिप्तेन्दू चक्रवर्ती, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव और प्रदीप कुमार साहू
3.सीएचबीयू (1)-शशि शेखर, अंजय कुमार, शनि कुमार, मोहम्मद जसीम, प्रमोद कुमार और शिवाशीष गौतम
4.आरसीबीयू (2)-कुंदन कुमार, शेषाद्री नंदी, कृष्णा राव, कामेश्वर कुमार पांडेय और राजेश कुमार सिंह
5.सीआरबीयू (2)-नीतेश कुमार शर्मा, श्रीनिवास सिंह, शंकर कुमार यादव, शिवनाथ घोष और प्रमोद कुमार राय
6.मेटेरियल्स (2)-लाला अजीत कुमार सिंह, रंजन कुमार पांडेय, सुमित पॉल, विवेक कुमार सिंह, रमेश कुमार, सगीरुद्दीन, रतन प्रमाणिक, रमन कुमार राय
7.क्वालिटी (2)-उज्ज्वल दास, राजेश कुमार, सरबदेव चौबे, अहसान अहमद सिराजी, कमलेश कुमार सिंह, राजू प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार, सुजीत कुमार शर्मा और प्रभाकर सिंह
8.टूलिंग (1)-श्रीनिवास और रवीन्द्र कुमार गिरी
9.ऑफिस (1)-शंभू शरण, अनूज कुमार
10-महिला (रिजर्व)-माया शर्मा और रितू कुमारी. (नीचे भी पढ़ें)
किस निर्वाचन क्षेत्र में कितने उम्मीदवार
निर्वाचन क्षेत्र संख्या सीटें उम्मीदवार
एटीपी 1 5 16
सीबीबीयू 2 2 4
सीएचबीयू 3 1 6
आरसीबीयू 4 2 5
सीआरबीयू 5 2 5
मेटेरियल्स 6 2 8
क्वालिटी 7 2 9
टूलिंग 8 1 2
ऑफिस 9 1 2
महिला (रिजर्व) 10 1 2



