• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 16, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Tata motors run for heart : टाटा मोटर्स अस्पताल दिल के लिए किया दौड़, लोगों से टाटा मोटर्स के प्लांट हेड ने कहा – अपने को सिर्फ 45 मिनट, देखिये – video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के सौजन्य से वॉकथॉन आयोजित की गई. शनिवार को खुशनुमा वातावरण में सुबह 6 :15 बजे टाटा मोटर्स अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग के पास प्लांट हेड सुनील तिवारी बैलून उड़ाकर वर्ल्ड हार्ट कार्यक्रम का शुभारंभ किये. वहीं इस पल का साक्षी टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, डॉ संजय कुमार, डॉ एसएल श्रीवास्तव, डॉ अरूणिमा वर्मा, आईआर हेड सौमिक रॉय, अस्पताल के तमाम डॉक्टर्स, कर्मचारी , नर्सेस, स्कूली बच्चें, कॉलोनीवासी तथा यूनियन प्रतिनिधि बनें. दिल के लिए आयोजित इस दौड़ को प्लांट हेड सुनील तिवारी व यूनियन के महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से झंड़ा दिखाकर रवाना किये. साथ ही दौड़ में सहभागी भी बनें. तमाम डॉक्टर्स, हॉस्पिटल स्टाफ , यूनियन प्रतिनिधि, स्कूली बच्चें तथा कॉलोनीवासी इसमें भाग लेकर इसे सफल बनाएं. वॉकथॉन समाप्ति के उपरांत तमाम वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि दिल को मजबूत करो हालात से लड़ने के लिए, जीवन मिला है कुछ अच्छा करने के लिए. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

वर्ल्ड हार्ट डे पर टाटा मोटर्स अस्पताल में वॉकथॉन समाप्ति के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्लांट हेड सुनील तिवारी ने कुछ ऐसा कहा कि उपस्थित सभी लोग ठहाके लगाने को मजबूर हुए. उन्होंने मजाकिया लहज़े में कहा कि इतना चलने के बाद भी किसी को एंबुलेंस से नहीं लाना पड़ा. इसका मतलब यह है कि आप सब स्वस्थ हैं. यह बात सुनकर उपस्थित लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाएं. उन्होंने कहा कि जरूरत है वॉक को नियमित प्रैक्टिस में लाने की. यदि इसे रोज प्रैक्टिस में ले आएं तो एंबुलेंस तो दूर शायद अपनी गाड़ी से भी हास्पिटल आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा कि खुद के लिए 45 मिनट समय निकालिए. यदि 24 घंटे में से 45 मिनट स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं तो यह गड़बड़ बात है. यदि कहेंगे कि समय नहीं बचता है तो इसके लिए भी मेरे पास तर्क है। रेलगाड़ी का टिकट कटाने के लिए दिनभर लाइन में लगते हैं. चिट्टी लिखने और उसे पोस्ट करने के लिए भी लगने वाले समय को आधुनिक युग ने तकनीक के माध्यम से विकल्प देकर घटा दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

फिर समय नहीं मिलता है यह कहना ग़लत होगा. उन्होंने कहा कि समय आपको स्वयं निकालना है. यदि आप सब 6 से 8 हजार स्टेप सप्ताह में कम से कम पांच दिन भी चलते हैं तो अगली बार से एंबुलेंस को वॉकथान के पीछे-पीछे चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने आयोजन में भाग लेने वाले तमाम प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी. यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि टाटा मोटर्स हॉस्पिटल , डॉ संजय कुमार और उनकी टीम को वॉकथान के सफल आयोजन के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद देते हैं. इस तरह के आयोजन से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया जो काबिले तारीफ है. उन्होंने कहा कि 3 से 4 किमी चलने से हमेशा स्वस्थ रहा जा सकता है. आगे कहा कि शुरू में महज 40 – 50 लोगों से यह आयोजन शुरू हुआ था आज ढ़ाई से तीन सौ लोग इसमें भाग ले रहे हैं. यह दर्शाता है कि लोगों का रूझान बढ़ा है. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि रोज चलने पर जोर देने की जरूरत है. डॉ संजय कुमार ने कहा कि चलना जीवन के लिए ईएमआई करने जैसा है, इसलिए आप सब जरूर चलिए और नियमित चलिए. कार्यक्रम को इआर हेड सौमिक रॉय ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने किया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur demand : बर्मामाइंस इस्ट प्लांट बस्ती में पानी को लेकर दिक्कत, गंदा पानी की सप्लाई
खबर

Jamshedpur demand : बर्मामाइंस इस्ट प्लांट बस्ती में पानी को लेकर दिक्कत, गंदा पानी की सप्लाई

July 16, 2026
Jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने रक्षा बंधन को लेकर की भावुक अपील, देखिये – video
खबर

Jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने रक्षा बंधन को लेकर की भावुक अपील, देखिये – video

July 16, 2026
Jamshedpur laxminarayan mandir : केबुल टाउन के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, विधायक सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा
खबर

Jamshedpur laxminarayan mandir : केबुल टाउन के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, विधायक सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

July 16, 2026
Next Post

Jamshedpur dc meeting : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक, योजनाओं की पूर्णता में देरी पर जताई अप्रन्नता, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

Jamshedpur volleyball team : राज्य स्तरीय स्कूली बॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की बेटियों ने लहराया परचम, लातेहार को 2-0 से हराकर स्टेट चैंपियन का जीता खिताब

Jamshedpur haat to opened : साकची के विश्वकर्मा प्वाइंट में 'जमशेदपुर हाट' निर्माण कार्य का उपायुक्त ने किया शिलान्यास, जिले के कारीगरों व शिल्पकारों को मिलेगा साझा मंच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur demand : बर्मामाइंस इस्ट प्लांट बस्ती में पानी को लेकर दिक्कत, गंदा पानी की सप्लाई

Jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने रक्षा बंधन को लेकर की भावुक अपील, देखिये – video

Jamshedpur laxminarayan mandir : केबुल टाउन के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, विधायक सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

Jamshedpur dispute – साकची सब्जी मंडी में ट्रक खड़ा करने को लेकर विवाद, मारपीट के आरोप के बाद व्यापारियों ने बंद की मंडी, देखिए – video

Jamshedpur rural childs death – पोटका में तेज बुखार से बच्ची की मौत, छोटा भाई ब्रेन मलेरिया से जूझ रहा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur demand : बर्मामाइंस इस्ट प्लांट बस्ती में पानी को लेकर दिक्कत, गंदा पानी की सप्लाई

Jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने रक्षा बंधन को लेकर की भावुक अपील, देखिये – video

Jamshedpur laxminarayan mandir : केबुल टाउन के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, विधायक सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

Jamshedpur dispute – साकची सब्जी मंडी में ट्रक खड़ा करने को लेकर विवाद, मारपीट के आरोप के बाद व्यापारियों ने बंद की मंडी, देखिए – video

Jamshedpur rural childs death – पोटका में तेज बुखार से बच्ची की मौत, छोटा भाई ब्रेन मलेरिया से जूझ रहा

Jamshedpur police action – जमशेदपुर के दो फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को लेकर इश्तेहार चस्पाया

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News