जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने तीसरे तिमाही में 14 फीसदी का ग्रोथ दर्ज किया है. टाटा मोटर्स ने 2,28,169 यूनिट गाड़ियों की बिक्री की है जबकि पिछले साल इसी समय में 1,99,634 यूनिट गाड़ियों की बिक्री की थी. इसके तहत मिडियम और हेवी कॉमर्शियल गाड़ियों की बिक्री पिछले साल की तिसरी तिमाही में 22,016 यूनिट का हुआ था, जिसके विपरित वर्तमान वित्तीय वर्ष में 29,624 यूनिट गाड़ियों की बिक्री की गयी है. कॉमर्शियल गाड़ियों की बिक्री में 34.6 फीसदी ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हुई. पैसेंजर कैरियल की गाड़ियों में भी 84.4 फीसदी ज्यादा गाड़ियां बिकी. पिछले साल 3521 गाड़ियों की बिक्री हुई थी, जिसके विपरित इस साल 6494 गाड़ियों की बिक्री हुई है. कुल 84.4 फीसदी ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हुई है. कुल कॉमर्शियल गाड़ियों का घरेलू खपत 90,529 हुआ था, जिसके विपरित इस साल 91704 हो चुका है. 1.3 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है. टाटा मोटर्स के इडी गिरीश वाघ ने बताया कि कॉर्शियल गाड़ियों की बिक्री में बढ़ोत्तरी दर्ज होना काफी सुखद संकेत है. हालात और बेहतर होंगे, ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है.




