जमशेदपुर : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारियों को मेडिकल एक्सटेंशन के बदले 7.20 लाख रुपये देने की सुविधा 30 अप्रैल 2023 तक ही जारी रहेगी. अगर इसको आगे भी जारी रखना होगा तो यूनियन को इसके लिए मैनेजमेंट के साथ फिर से बात करना होगा और अलग से समझौता करना होगा. इसको लेकर अब तक कोई भी सुगबुगाहट नहीं हो रहा है. इसको लेकर सेवानिवृत होने वाले लोगों में बेचैनी देखी जा रही है. टाटा स्टील में पहले कर्मचारी को एक साल का मेडिकल तौर पर फिट लोगों को मेडिकल एक्सटेंशन दिया जाता था ताकि वे उक्त अवधि में अपने साथी कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर सके. (नीचे भी पढ़ें)
सभी कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाता था. बाद में चलकर वर्ष 2018 में ही अधिकारी (ओपीआर) या कर्मचारी (यूनियन कैटेगोरी के कर्मचारी) को मिलने वख़ले मेडिकल एक्सटेंशन की सुविधा को समाप्त क दी गयी. सेवानिवृति के समय स्टील वेज कर्मचारियों का बेसिक सबसे अधिक होता है, इस कारण इसको लेकर जमकर विरोध हुआ, जिसके बाद टाटा स्टील प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हुआ, जिसमें तय किया गया कि जो भी कर्मचारी रिटायर होगा, उसको 7.20 लाख रुपये मिलेगा. 26 मई 2018 को यह समझौता हुआ था, जो 30 अप्रैल 2023 तक प्रभावीत रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
ऐसे में इसको आगे भी बढ़ाने के लिए यूनियन को पहल करना होगा, लेकिन इसकी सुगबुगाहट नहीं होने से बेचैनी देखी जा रही है. अब सबकी निगाहें यूनियन पर टिकी हुई है. हालांकि, अंदरखाने इस बात पर चर्चा हो रही है कि शायद ही यह सुविधा को आगे बढ़ाया जा सके.




