जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपनी विदेशी सब्सिडियरी कंपनी टी स्टील होल्डिंग लिमिटेड के शत-प्रतिशत शेयर का टेकओवर किया है. इसके तहत कंपनी ने एक बार फिर से 178,57,14,286 इक्विटी शेयर का टेकओवर किया है. कुल 1680.27 करोड़ रुपये (180 मिलियन यूएस डॉलर) में इस शेयर का टेकओवर किया है. इसकी जानकारी कंपनी की ओर से बांबे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
इससे पहले 12 मई 2025, 25 जून 2025, 10 जुलाई 2025, 26अगस्त 2025, 24 सितंबर 2025, 29 अक्तूबर 2025, 19 दिसंबर 2025, 2 फरवरी 2026 और 26 फरवरी 2026 को टाटा स्टील लिमिटेड ने अपने विदेशी सब्सिडियरी वाली कंपनी टी स्टील होल्डिंग लिमिटेड में निवेश किया था. अब कंपनी ने एक बार फिर से इसमें निवेश किया है. इसी के साथ अब टी स्टील होल्डिंग्स टाटा स्टील की सब्सिडियरी कंपनी बनी रहेगी, जिस पर टाटा स्टील का मालिकाना हक बना रहेगा.



