जमशेदपुर : टाटा स्टील के सहयोग से टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा संचालित जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित क्लब हाउस के नए रूप का उदघाटन किया गया. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम ने इसका उदघाटन किया. उनके साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू मौजूद थे. टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से इसका संचालन किया जाता है. टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह की देखरेख में नए रूप में क्लब हाउस को विकसित किया गया है. यह जमशेदपुर का सबसे बेहतर वेडिंग और आयोजन का डेस्टिनेशन के रूप में विकसित हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद दुबे, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, सहायक सचिव श्याम बाबू, सहायक सचिव अजय चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे. क्लब हाउस की बुकिंग लोग 13 हजार रूपये में एक दिन के लिए कर सकते है. साफ सफाई और बिजली पानी का खर्च अलग से होगा. इस दौरान क्लब हाउस के संचालन की पूरी व्यवस्था की जानकारी दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

यहां यह बताया गया कि क्लब हाउस के निर्माण के बाद बुकिंग की क्या व्यवस्था होगी. यहां लोग शादी समारोह के अलावा सभी तरह के आयोजन के लिए इसकी बुकिंग कर सकते हैं. पूरी तरह से एयर कंडीशन हॉल के साथ लोगों को एक ही जगह पर सारी सुविधा उपलब्ध है. बिष्टुपुर क्लब हाउस मैनेजिंग कमेटी में अध्यक्ष के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह है जबकि क्लब हाउस संचालन कमिटी के उपाध्यक्ष मनोहर मुखिया, अजय कुमार मिश्रा, बलराम सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, विभाष कुमार शुक्ला, अमरनाथ, महासचिव संजीव तिवारी, सहायक सचिव विजय कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, रणवीर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजू महतो और सदस्य राजीव कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार चौधरी और डी भास्कर शामिल है.



