जमशेदपुर: टाटा स्टील के एच ब्लास्ट में शनिवार को रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह विभाग ब्लास्ट फर्नेस जेडीसी के अंतर्गत आता हैं. कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी सतीश सिंह, अमोद दुबे तथा संजीव तिवारी मौजूद रहे. इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. कुल 65 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया. विभाग के कर्मचारी संजय द्विवेदी को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया, जिन्होंने 75 बार रक्त दान किया. डिपार्टमेंटल हेड राधा रमण, निशांत, विभागीय कमिटी मेंबर रवि शंकर पांडे, डीके प्रधान ने सामूहिक तौर पर इसकी प्रशंसा की तथा कहा कि इस तरह के रिकॉर्ड्स नए कर्मचारियों में रक्तदान के प्रति उनके झिझक को मिटाते हुए उनका विश्वास और रुझान इस पवित्र कार्य के लिए बढ़ाता है. (नीचे भी पढे़ं)
कार्यक्रम में वालंटियर्स के तौर पर कमलेश, ऋतिक तथा नीलम ने विशेष योगदान दिया. कार्यक्रम के समापन में विभाग की एचआर अदरेजा दत्ता ने जमशेदपुर ब्लड बैंक के कर्मचारियों का उनके अपने कार्य में समर्पण के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया.



