
जमशेदपुर : टाटा स्टील में बोनस समझौता हो गया. इसके तहत स्टील वेज में सबसे ज्यादा बोनस 2 लाख 68 हजार 767 रुपये मिलेगा. टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल के कर्मचारी जीएन राय रिटायर हो चुके है. उनके रिटायरमेंट के बाद कौन सबसे ज्यादा बोनस पाने वाले कर्मचारी होंगे, यह जानना हर कोई चाहता है. टाटा स्टील में कोल्ड रोलिंग मिल में सीनियर एसोसिएट के तौर पर लैब सेक्श़ में कार्यरत ओमप्रकाश नारायण को इस बार सबसे ज्यादा बोनस मिलने जा रहा है. वे टाटा वर्कर्स यूनियन के सीआरएम से कमेटी मेंबर अशोक गुप्ता के सेक्शन में कार्यरत है. जीएन राय के बाद उनकी जगह में सबसे ज्यादा श्री नारायण को ही सबसे ज्यादा बोनस मिलेगा. हालांकि, खुद श्री नारायण या मैनेजमेंट कुछ बोलने को तैयार नहीं है.



