जमशेदपुर : एलपीजी के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के संकट के बीच टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में एक बार फिर से कैंटीन के मेनू में बड़ा बदलाव कर दिया है. दूसरी बार यह कदम उठाने से कर्मचारियों में जबरदस्त असंतोष उत्पन्न हो गया है. कर्मचारी अब टाटा वर्कर्स यूनियन पर दबाव बना रहे है. खास तौर पर सेंट्रल कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी (सीसीएमसी) के लोगों पर दबाव बनाया गया है कि वे लोग ऐसा कैसे कर सकते है. इसको लेकर विरोध के स्वर तेज होने के बाद यूनियन भी मैनेजमेंट से बातचीत करने का आश्वासन दे रही है. वर्तमान में नया मेनू में अंडा को पूरी तरह से हटा दिया गया है. वहीं, तीन दिन खिचड़ी और तीन दिन बिरयानी को रखा गया है. इसको लेकर भी विरोध तेज हो गया है. कर्मचारियों ने इसको लेकर विरोध करते हुए कहा है कि बायल अंडा बहुत लोग बुक किए थे, किसी को नहीं मिला. (नीचे भी पढ़ें)
इतना क्या दिक्कत हो गया 3 दिन खिचड़ी कर दिया गया! कैंटीन कमिटी क्या कर रही है? यह बिल्कुल गलत हो रहा है. जो डायबिटीज पेशेंट्स है वह तीन दिन खिचड़ी कैसे खाएगा. उनके हेल्थ के साथ खिलवाड़ हो रहा है. बायल अंडा (उबला हुआ अंडा) तो ब्रेकफास्ट में सालों भर चलना चाहिए. अब तीन दिन कैंटीन में सिर्फ़ खिचड़ी रहेगा, वाह रे कैंटीन मैनेजमेंट आप ख्याल रखते है. कर्मचारियों का इस संकट की घड़ी में, पर प्रोडक्शन में कोई कमी नहीं है. लेकिन खाना क्यों काटा जा रहा है. वहीं सरकार ने कॉमर्शियल गैस को लेकर अपनी ओर से मंजूरी दे दी है. बुधवार 18 मार्च से ही कंपनी प्रबंधन ने नया मेनू अगले आदेश तक के लिए जारी कर दिया है. इसको लेकर विरोध के स्वर तेज हो गये है. (नीचे भी पढे़ं)
नया मेनू एक नजर में :
दिन—–नाश्ता——–दोपहर का खाना———-शाम का नाश्ता—–रात का खाना
सोमवार — उपमा, सब्जी, सांभर, चटनी, सेवई—-खिचड़ी, दही, चटनी, चोखा, पापड़, अचार—चनाचूर, बुंदिया, मीठा ब्रेड और चाय—सादा चावल, दाल तड़का, बैगन बड़ी आलू का सब्जी, बूंदी रायता और अचार
मंगलवार—-इडली, सांभर, चटनी, पुरी चना दाल नारियल का सब्जी, मेही दाना—-वेज बिरयानी, बूंदी रायता, ग्रीन सलाद, सेवई, अचार—-चूरा बादाम सेव, लड्डू, मीठा ब्रेड व चाय—–दाल पुरी, आलू टमाटर हरा मटर की सब्जी, खीर और अचार
बुधवार—-उपमा, सब्जी, सांभर, चटनी, सेवई—-खिचड़ी, दही, चटनी, चोखा, पापड़, अचार—सेव बुंदिया, मीठा ब्रेड, चाय—सादा चावल, चना दाल, आलू बंदगोभी और गाजर की सब्जी, चटनी, अचार
गुरुवार—इडली, सांभर, चटनी पुरी काबुली चना की सब्जी, बूंदिया—-वेज पुलाव, मिक्स वेज, बूंदी रायता, ग्रीन सलाद, खीर, अचार—-प्याज पकोड़ा, बूंदिया, मीठा ब्रेड, चाय—–सत्तू पुरी, बंधगोभी आलू और हरा मटर की सब्जी, बंध गोभी मटर की सब्जी और सेवई
शुक्रवार-–उपमा सब्जी वाली, सांभर, चटनी, मेही दाना—-वेज बिरयानी, बूंदी रायता, ग्रीन सलाद, सेवई, अचार—-चूरा बादाम सेव, लड्डू, मीठा ब्रेड, चाय——सादा चावल, दाल मखनी, लौकी चना दाल, ग्रीन सलाद, अचार
शनिवार——पुरी चना दाल नारियल, इडली, सांभव, चटनी, सेवई—–खिचड़ी, दही, चटनी, चोखा, पापड़, अचार—-सेव बूंदिया, मीठा ब्रेड व चाय—–दाल पुरी, आलू चना, खीर, अचार
रविवार—-इडली सांभर, चटनी, पुरी, मिक्स वेज, मेहीदाना—-सादा चावल, मिक्स दाल, मिक्स वेज, बींस गाजर, आलू की सब्जी, बूंदी रायता, अचार—-भुंजा, मिही दाना, मीठा ब्रेड व चाय—–सादा चावल, काबुली चना की दाल, तड़का दाल, आलू और बंधगोभी की सब्जी, साादा दही और अचार


