जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बदला गया खाने के मेनू को लेकर हुए विरोध का सकारात्मक रिजल्ट सामने आया है. सेंट्रलाइज्ड कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी (सीसीएमसी) की हुई बैठक के दौरान कर्मचारियों और कमेटी मेंबरों की भावनाओ से सीसीएमसी के वाइस चेयरमैन सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने मैनेजमेंट को अवगत कराया, जिसके बाद फिर से मेनू को एलजीपी संकट के वक्त लागू किये गये मेनू को लागू कर दिया गया. रोटी और ब्याल अंडा छोड़कर सारे खाने लोगों को मिलेगा. सिर्फ शनिवार को खिचड़ी मिला करेगा. इस बैठक में चीफ एचआरएम और सीसीएमसी के चेयरमैन यशवंत पाण्डेय, कैंटीन हेड ऋचा केडिया, टाटा वर्क्स यूनियन के सहायक सचिव सह वाइस चेयरमैन सीसीएमसी नितेश राज, कैंटीन के हेड सुपरवाइजर और कमिटी मेंबर उदय कुमार उपस्थित थे. इस दौरान कर्मचारियों से अपील की गयी कि एलपीजी संकट में सहयोग करने की जरूरत है. अब स्थिति सामान्य होगी, जिसके बाद कर्मचारियों को कैंटीन में वापस वैसा ही भोजन मिला करेगा. (नीचे भी पढ़ें)
नया मेनू :
दिन———नाश्ता का आइटम——-दोपहर का खाना————शाम का नाश्ता———-रात का खाना
सोमवार—उपमा, पुरी, मिक्स वेज, सेवई—अरहर दाल, चावल, काबुली चना, बंधागोभी आलू का भुजिया, बुंदी रलायता, धनिया व टमाटर की चटनी—–चनाचुर, बुंदिया, मीठा ब्रेड व चाय—-सादा चावल, दाल तड़का, बैगन बड़ी आलू का सब्जी, रायता, अचार
मंगलवार-–इडली, पालक पुरी, पटर पालक आलू का सब्जी, मिही दाना—-मिक्स दाल, चावल, बंधागोभी आलू मटर की सब्जी, बंधागोभी, मटर और आलू की भुंजिया, दही, पापड़—-चुरा बादाम सेव, लड्ड्डू, मीठा ब्रेड, चाय—-दाल पुरी, आलू टमाटर हरा मटर, खीर, अचार
बुधवार—उपमा, पुरी, लौकी चना दाल की सब्जी, खीर—-अरहर दाल, चावल, मिक्स वेज, आलू और बंधगोभी का भुजिया, बूंदी रायता, सलाद—–सेव बूंदिया, मीठा ब्रेज और चाय—-चावल, चना दाल, आलू गाजर बंधागोभी की सब्जी, चटनी, अचार
गुरुवार—इडली, पुरी, काबुली चना, बुंदिया—-चना दाल, जीरा चावल, प्याज उसना चावल, आलू बींस, टमाटर की सब्जी, खीर, सलाद—प्याज पकौड़ा, बूंदिया, मीठा ब्रेड, चाय—सत्तु पुरी, बंधागोभी आलू हरा मटर की सब्जी, मटर और गोभी का भुजिया और सेवई
शुक्रवार—उपमा, पुरी, मिक्स सब्जी, मिही दाना—रहर मुंग का दाल, चावल, बंधगोभी, आलू और मटर की सब्जी, बींस गाजर, मटर, आलू का भुंजिया, बूंदी रायता, आचार—चुरा बादाम सेवा, लड्डू, मीठा ब्रेड व चाय—–चावल, दाल मखनी, लौकी चना दाल, सलाद, अचार
शनिवार-—इडली, मेथी पुरी, बंधगोभी आलू की सब्जी, सेवई—-खिचड़ी, दही, चटनी, चोखा, पापड़ व अचार—–सेव बूंदिया, मीठा ब्रेड व चाय—–दाल पुरी, आलू चना की सब्जी, खीर और अचार
रविवार-—-इडली, पुरी, पालक आलू या पटल आलू की सब्जी, सेवई—-मिक्स दाल, चावल, मिक्स वेज, बींस, गाजर, मटर, आलू की सब्जी, बूंदी रायता, अचार—भुंजा, मिही दाना, मीठा ब्रेड, चाय—चावल, काबुली चना, तड़का दाल, आलू बंधगोभी, दही और अचार



