जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन ने अर्बन सर्विसेज की ओर से जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. पूरे जमशेदपुर शहर के 12 सामुदायिक केंद्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले समुदायों ने रक्तदान के इस नेक काम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए. अर्बन सर्विसेज ने पुरुषों और महिलाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जमशेदपुर की बस्तियों में विभिन्न जागरूकता सत्र आयोजित किए थे.(नीचे भी पढ़े)

शिविर में कुल 300 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया. टाटा स्टील के चीफ वन आइटी इएंडपी अनुराग अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर उपस्थित थे. उन्होंने रक्तदाताओं से बातचीत करते हुए उन्हें नियमित अंतराल पर रक्तदान करते रहने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर मंजू मिश्रा, सीनियर मैनेजर, कम्युनिटी इंगेजमेंट ने अपने क्षेत्रीय अधिकारियों, सुमन मित्रा, सूर्य शक्ति सिन्हा और दीपा पॉल की टीम के साथ आयोजन की सफलता के लिए कड़ी मेहनत की. यूनियन कमेटी के सदस्य ओम प्रकाश शर्मा ने कॉरपोरेट सर्विसेज जेडीसी के कर्मचारियों को इस शिविर में रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने में सहयोग किया.



