जमशेदपुर : टाटा स्टील में टिनप्लेट और टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट कंपनी (टीएसएलपी यानी अधिग्रहित उषा मार्टिन) का विलय को लेकर फैसला हो गया. इसको लेकर अलग-अलग दिन शेयरधारकों की बैठक बुलायी गयी, जिसमें दोनों ही कंपनियों के विलय को मंजूरी दे दी गयी. इन दोनों कंपनियों के समायोजन को लेकर नेशनल कंपनी ला ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने इस प्रक्रिया को अपनाने को कहा था, जिसके तहत दोनों ही कंपनियों के लिए इ-वोटिंग कराया गया था जबकि शेयरधारकों की मीटिंग भी की गयी.(नीचे भी पढ़े)
इस मीटिंग की अध्यक्षता टाटा संस के चेयरमैन सह टाटा स्टील के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने किया. इसमें सारे शेयरधारकों ने पहले टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट और फिर टिनप्लेट कंपनी इंडिया लिमिटेड के समायोजन को मंजूरी दे दी. एन चंद्रशेखरन ने टाटा समूह का कमान संभालने के बाद कई स्थानों पर बिखरे कंपनियों को एक साथ लाने के तहत यह कदम उठा रहे है ताकि सभी का एक साथ संचालन करने में आसानी हो सके.



