
जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से बारीडीह में नये स्वरुप में क्लब हाऊस को तैयार िकाय गया है. इसका उदघाटन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने किया. इस मौके पर उनके साथ टाटा स्टील के हेड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट राजीव कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि थे. अमूमन इस तरह के समारोह में वाइस प्रेसिडेंट स्तर के अधिकारियों के साथ ही अध्यक्ष जाते आते है, लेकिन यह पहला मौका है जब हेड स्तर के एक अधिकारी के साथ एक उदघाटन समारोह में वे शामिल हुए. इसको लेकर अध्यक्ष की किरकिरी हो रही है.

इस मौके पर उनके साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, कोषाध्यक्ष प्रभात लाल, सहायक सचिव नितेश राज, इंटक के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष अंजनी पांडेय समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इस समारोह में क्लब के अध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्रा, जनरल सेक्रेट्री दिनेश्वर कुमार, रघुनंदन पासवान एवं राकेश कुमार सिंह और क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे.



