जमशेदपुर : टाटा स्टील ने इंजीनियर ट्रेनी के लिए बहाली निकाली है. कंप्यूटर साइंस और आइटी के लिए यह बहाली निकाली गयी है. इनकी बहाली एक साल के लए होगी, उनकी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनको तीन साल के लिए आइएल 6 यानी असिस्टेंट मैनेजर के पद पर बहाल किया जायेगा. आवेदक को आइटी, कंप्यूटर साइंस में बीइ, बीटेक, बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल होना चाहिए. इसके अलावा एमसीए या एमएससी में मैथ्स, स्टैटिक्स, फिजिक्स, ऑपरेशनल रिसर्च में पढ़ाई की हो. आवेदक बीइ, बीटेक, बीएससी इंजीनियरिंग में जेनरल कैंडिडेट को 6.5 सीजीपीए या 65 फीसदी अंक हासिल होना चाहिए. ट्रांजेंडर, दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी), एससी एसटी अभ्यर्थी को 6 सीजीपीए या 60 फीसदी अंक हासिल होना चाहिए. इस बहाली में झारखंड और ओड़िशा के लोगों को ज्यादा प्राथमिकता दी जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)
आवेदक की उम्र 30साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए जबकि एससी, एसटी, ट्रांसजेंडर के लिए 32 साल की उम्रसीमा तय की गयी है. इसके लिए बहाली इंजीनियर ट्रेनीज को एक साल तक 30 हजार रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा. इसके बाद इंजीनियर ट्रेनीज को मेडिक्लेम स्कीम से जोड़ा जायेगा, जिसमें 2.50 लाख रुपये का कवरेज और ओपीडी पर 6000 रुपये प्रतिवर्ष मिलेगा. इसके बाद उनको सीटीसी (वेतन मद में कंपनी पर खर्च) 6.24 लाख रुपये सालाना का पैकेज दिया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
बहाल व्यक्ति को कहीं भी भेजा जा सकेगा. कहीं भी पोस्टिंग की जा सकती है. टाटा स्टील में स्थायी तौर पर काम करने वाले इस बहाली में हिस्सा नहीं ले सकते है. आवेदक को ऑनलाइन ही आवेदन 3 मार्च तक जमा करना है. https://tslhr.tatasteel.co.in/recruit/Default.aspx पर आवेदन दिया जा सकता है. यह कहा गया है कि अगर किसी को बहाली के संबंध में किसी तरह का सवाल जवाब या पूछताछ करना है तो लोग career@tatasteel.com पर अपना इ-मेल भेज सकते है. किसी को पैसे जमा करने की बात नहीं कही गयी है. किसी भी बाहरी एजेंसी की मदद से बहाली नहीं निकाली जा रही है.





