
जमशेदपुर : टाटा स्टील के टाटा बिजनेस एक्सीलेंड मॉडल (टीबीइएम) की टीम दौरा करने के लिए पहुंची. यह टीम एसेसमेंट करने के लिए पहुंची है. इस एसेसमेंट के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य लोगों के साथ मीटिंग की. इन लोगों ने यूनियन की गतिविधियों की जानकारी हासिल की. इस दौरान टीम में टाटा स्टील की टीसीएस, टीसीइ और टाटा पावर के अधिकारी मौजूद थे. इन लोगों ने वहां यूनियन की गतिविधियों के बारे में अपने सुझाव दिये.



