
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के खाली हुए एक सीट के लिए सोमवार को हुए मतदान में रंजीत झा विजेता घोषित हुए है. मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया अपनायी गयी, जिसमें शत-प्रतिशत मतदान हुआ. सारे 42 लोगों ने मतदान किया, जिसमें रंजीत झा को कुल 24, सतीश कुमार सिंह को तीन मत और सुधीर कुमार मैती 15 मत मिला, जिसके बाद चुनाव पदाधिकारी भगवान सिंह ने विजेता रंजीत झा को जीतने का प्रमाण पत्र दिया. यह सीट कमेटी मेंबर सुनील पांडेय के रिटायर होने के बाद खाली हुआ था.

टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह ने उनका स्वागत किया और कमेटी मेंबर को यूनियन के साथ कर्मचारी हित में काम करने का आह्वान भी किया. इस दौारन सतीश सिंह ने पूरी यूनियन की ओर से उनका स्वागत किया.







