
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से टाटा स्टील के कर्मचारियों को विदाई दी गई. यूनियन परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में सारे कर्मचारियों को विदाई दी गईं. इस विदाई समारोह के दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि यूनियन क्या काम कर रही है और आग्रह किया गया कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी कर्मचारियों के हित को लेकर सुझाव देते रहे ताकि यूनियन सशक्त होकर काम कर सके. इस मौके ओर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद थे.



