• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
40 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

टाटा स्टील में बंट सकता है 230 करोड़ रुपये बोनस, पिछले साल 203.24 करोड़ बंटा था बोनस, अधिकतम राशि 2.50 लाख रुपये तक जाने की उम्मीद

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता लटक गया लगता है. वैसे मैनेजमेंट चाहती है कि वेज रिवीजन और बोनस का समझौता एक साथ हो जाये. लेकिन अब यह उम्मीद जतायी जा रही है कि कर्मचारियों को पहले बोनस मिल जायेगा, उसके बाद वेज रिवीजन समझौता अलग से होगा. इसको लेकर पहले से फार्मूला तय हो चुका है. इसके तहत अब तक के निकाले गये जानकारों के आंकड़ों के मुताबिक, कर्मचारियों को ज्यादा बोनस मिलेगा. बोनस की राशि चूंकि प्रतिशत के आधार पर नहीं तय होता है, इस कारण इस बार संभव है कि 230 करोड़ रुपये बोनस के मद में मिलने वाली है. करीब 29 हजार कर्मचारियों के बीच यह राशि बांटी जायेगी. पिछले साल कर्मचारियों के बोनस के मद में तय फार्मूला के तहत 203.24 करोड़ रुपये ही मिली थी. ऐसे में यह अनुमान लगाया जा सकता है कि सात से दस हजार रुपये ज्यादा बोनस कर्मचारियों को इस बार हर ग्रेड में ज्यादा मिलेगा. कंपनी के वित्तीय परिणामों के अध्ययन से यह पता चलता है कि इस बार करीब 230 करोड़ रुपये बोनस की राशि होगी. न्यूनतम राशि पिछले बार जहां 26103 रुपये था, जो इस बार करीब 36 हजार रुपये हो सकता है जबकि अधिकतम 1 लाख 99 हजार 723 रुपये पिछले साल, जो इस साल बोनस की राशि ढाई लाख रुपये तक जा सकती है, जो उच्चतम ग्रेड वाले को मिलेगा. वैसे आपको यह बता दें कि टाटा स्टील में सर्वोच्च बोनस पाने वाले सीआरएम के कर्मचारी जीएन राय इस साल रिटायर हो चुके है, वैसे पिछले साल के वनस्पत उनको इस बार भी कुछ राशि जरूर मिल सकता है.
2018 की तुलना में 2019 में कैसे बेहतर होगा बोनस :

  1. मुनाफा का 1.5 फीसदी मिला था-कंपनी का मुनाफा वित्तीय वर्ष 2017-2018 में 6682.49 करोड़ था, जिसके बदले 100.24 करोड़ रुपये मिला था जबकि 2018-2019 में कुल मुनाफा कंपनी का 9098 करोड़ रुपये हुआ है, जिस पर 1.5 फीसदी के हिसाब से यह राशि, 157.99 करोड़ रुपये हो सकता है
  2. सेलेबल स्टील यानी बिक्री योग्य स्टील पर 5461 करोड़ रुपये प्रति टन के बदले बोनस के मद में 36.5 करोड़ रुपये मिला था
  3. कर्मचारियों की उत्पादकता 475.1 प्रति कर्मचारी प्रति टन का हिसाब था, जिस पर 57.5 करोड़ रुपये मिला था. इस बार के परिणाम के मुताबिक, कर्मचारियों की उत्पादकता वित्तीय वर्ष 2018-2019 में जमशेदपुर प्लांट में 748 टन प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष है जबकि टाटा स्टील के कलिंगानगर प्लांट में प्रोडक्टिविटी वित्तीय वर्ष 2018-2019 में 1054 टन प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष है.
  4. सेफ्टी के मद में कंपनी की ओर से तय फार्मूला के आधार पर 5 करोड़ रुपये की राशि मिली थी. कोई ऐसी बड़ी दुर्घटना कंपनी में नहीं घटी है. हालांकि, एक फैटल होने से इस मद में नुकसान हो सकता है
  5. पिछले बार पीएम ट्राफी पर चार करोड़ रुपये मिला था. अगर यूनियन प्रयास करेगी तो यह राशि फिर से मिल सकता है.
ADVERTISEMENT
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur police success – जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्तौल बरामद
खबर

Jamshedpur police success – जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्तौल बरामद

June 4, 2026
saraikela rajnagar ex cm champai soren-पू्र्व सीएम चंपाई सोरेन ने राजनगर में सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
खबर

saraikela rajnagar ex cm champai soren-पू्र्व सीएम चंपाई सोरेन ने राजनगर में सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

June 4, 2026
Tata Motors hospital – डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव ने टाटा मोटर्स हॉस्पिटल मेडिकल सर्विसेज हेड का पदभार संभाला, सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी ने किया सम्मानित
खबर

Tata Motors hospital – डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव ने टाटा मोटर्स हॉस्पिटल मेडिकल सर्विसेज हेड का पदभार संभाला, सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी ने किया सम्मानित

June 4, 2026
Next Post

आदित्यपुर : महिला कामगार को मुआवजा की मांग को लेकर इंटक का कंपनी गेट पर प्रदर्शन

जमशेदपुर पुलिस के सलमान को लोगों ने पीट दिया, घटना से पहले घटनास्थल पर पहुंच जाता है

टूटी नफरत की दीवार, जमशेदपुर के मुसलमानों ने पेश की मिसाल, हिंदू की हत्या के शोक में बर्मामाइंस के मुसलमान नहीं निकालेंगे मुहर्रम जुलूस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur police success – जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्तौल बरामद

saraikela rajnagar ex cm champai soren-पू्र्व सीएम चंपाई सोरेन ने राजनगर में सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Tata Motors hospital – डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव ने टाटा मोटर्स हॉस्पिटल मेडिकल सर्विसेज हेड का पदभार संभाला, सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी ने किया सम्मानित

jamshedpur rural snake bite: सर्पदंश से बहरागोड़ा के युवक की मौत, बारीपदा अस्पताल में चल रहा था इलाज

jamshedpur rural- बहरागोड़ा व चाकुलिया बना अवैध लॉटरी बिक्री का केन्द्र, धड़ल्ले से चल रहा है धंधा, बेरोजगार युवक हो रहें हैं बर्बाद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur police success – जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्तौल बरामद

saraikela rajnagar ex cm champai soren-पू्र्व सीएम चंपाई सोरेन ने राजनगर में सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Tata Motors hospital – डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव ने टाटा मोटर्स हॉस्पिटल मेडिकल सर्विसेज हेड का पदभार संभाला, सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी ने किया सम्मानित

jamshedpur rural snake bite: सर्पदंश से बहरागोड़ा के युवक की मौत, बारीपदा अस्पताल में चल रहा था इलाज

jamshedpur rural- बहरागोड़ा व चाकुलिया बना अवैध लॉटरी बिक्री का केन्द्र, धड़ल्ले से चल रहा है धंधा, बेरोजगार युवक हो रहें हैं बर्बाद

Muzaffarpur hospital fire- मुजफ्फरपुर के प्राइवेट अस्पताल में लगी आग, 4 मरीजों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News