
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गई. 12 कर्मचारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. लाइन 1 से रवि, चेसिस असेम्बली से शैबाल गुण और शोमनाथ भट्टाचार्य, कंप्रेशर हाउस से सुभाष कुमार प्रसाद, ग्राइंडिंग ( ट्रांसमिशन) से ध्रुव लाल पूरी, ईआरसी से रमेश कुमार सिंह, फ्रेम असेम्बली से राजेन्द्र कुमार शर्मा, गियर बॉक्स असेम्बली के के रामा राव और शोमनाथ चौधरी, पेंट शॉप के देवांशु रे, रेक्टिफिकेशन से लाल बाबू शर्मा, न्यू ट्रिम लाइन के बीएन पाठक इन सभी सेवानिवृत्ति साथी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. आये हुए सेवानिवृत्त के धर्मपत्नियों ने इस अनोखे सम्मान समारोह में बुलाने के लिए यूनियन को आभार प्रकट किया और कहा कि आज हम लग रहा है कि हम गृहणियां भी टाटा मोटर्स का एक अहम हिस्सा है. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप सबने अपना बहुमूल्य समय इस कंपनी को बढ़ाने में दिया है. आप सभी के योगदान से आज टाटा मोटर्स कई प्लांट स्थापित कर पाई है और टाटा मोटर्स दुनिया में बेहतर वाहन बनाने वाली कंपनी में से एक है. आप सब का आने वाला जीवन सुख में हो स्वस्थ रहें और आप सामाजिक कार्यों में अपनी तरफ तत्परता बढ़ाएं ऐसी हम कामना करते हैं. अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने अपने संबोधन में सभी लोगों की स्वास्थ्य की कामना किया और आशा किए कि आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार में दें ताकि उनका जीवन खुशी खुशी व्यतीत हो. जब भी यूनियन की आवश्यकता होगी यूनियन आपके लिए सदैव खड़ा है. अंत में धन्यवाद ज्ञापन एच एस सैनी ने किया मंच संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया.



