गालूडीह: आंचलिक दुर्गा मंडप प्रांगण में शुक्रवार देर शाम आंचलिक बोंगो भाषी समिति का बैठक रविंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में बांग्ला नव वर्ष कार्यक्रम की लेखा जोखा की विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।
साथ ही आने वाले 25 बैशाख को कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की जन्म जयंती मनाने को लेकर चर्चा किया गया। रवींद्र नाथ जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पारित किया।
बांग्ला भाषा संरक्षण आंदोलन को तेज करने के लिए क्षेत्र के बांग्ला भाषियों को जोड़ने पर चर्चा किया गया। चर्चा में समिति अध्यक्ष विकास भकत ने सभी को आह्वान करते हुए कहा आपसी विवाद भुला कर बांग्ला भाषी एक मंच पर आए।
तभी बंगला भाषा को बचाया जा सकता है। सचिव महेश्वर दत्ता खां ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर बांग्ला भाषा बचाने की अपील किया। बैठक के उपरांत डीडी लहरा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभा की समाप्ति की घोषणा किया।
सभा संरक्षक डीडी लोहरा, अशोक सरकार, अध्यक्ष पिंटू दत्ता, विकास भकत, सचिन सरकर, प्रसेनजित दत्ता खां, राजाराम गोप, कोषाध्यक्ष अनिमेष दत्ता, शिवप्रसाद दत्ता, मनोरंजन महतो, संजीत दत्ता, डोमन गोप, मृत्युंजय सेन, शंकर शीट, बिलकुल दालाई, साहेब हालदार, परिमल दत्ता, विकास स्वर्णकार उपस्थित थे।



