जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने केंद्र सरकार के केंद्रीय बजट 2026 को जनहितैषी एवं विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की सोच को दर्शाता है. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बजट में गरीबों के कल्याण, किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है. साथ ही मध्यम वर्ग को राहत देने वाले प्रावधान आम जनता के लिए सकारात्मक संदेश हैं.(नीचे भी पढ़े)
प्रशांत पोद्दार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का यह बजट सबका साथ, सबका विकास की भावना को सशक्त करता है और देश के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है.कुल मिलाकर यह बजट आम आदमी का बजट है जो वर्तमान की ज़रूरतों के साथ-साथ भविष्य की तैयारी को लेकर बनाया गया है. यह बजट देश का बजट है,आम लोगों को जोड़नेवाला बजट है और 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने वाला बजट है. उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया.








