
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उत्तर प्रदेश संघ के 23 जुलाई को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की अंतिम सूची को जारी कर दी गयी. इसके तहत चुनाव पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह और हरेंद्र सिंह चौहान के हस्ताक्षर से अंतिम सूची जारी कर दी गयी है. इसके तहत अध्यक्ष पद पर सीधे तौर पर विजय सिंह राणा और अखिलेश दुबे के बीच टक्कर है जबकि महासचिव के अहम पद पर हरीशचंद्र तिवारी और डॉ डीपी शुक्ला के बीच टकर होगी. महासचिव के पद पर नामांकन करने वाले शिवशंकर मिश्रा ने नामांकन वापस ले लिया है. अध्यक्ष पद पर डॉ डीपी शुक्ला ने भी नामांकन किया था, लेकिन उन्होंने नामांकन वापस ले लिया. (नीचे भी पढ़ें)

इसी तरह उपाध्यक्ष के दो पद के लिए चार लोग मैदान में है. उपाध्यक्ष पद के लिए ओंकारनाथ सिंह, रवि कुमार दूबे, रवि कुमार वार्ष्णेय और सुभाष चंद्र अग्रवाल, संयुक्त सचिव के दो पद पर ललन प्रसाद राय, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, शिव शंकर मिश्रा, सुशांत कुमार त्रिपाठी जबकि कोषाध्यक्ष पद पर गिरीश कुमार तिवारी और देवेश कुमार अवस्थी के बीच सीधी टक्कर है. कार्यकारिणी सदस्य के चार पद के लिए आठ लोगों ने नामांकन किया है. कार्यकारिणी पद के लिए नामांकन करने वालों में बिनोद कुमार सिंह, बैजनाथ दुबे, रविशंकर तिवारी, शिवशंकर पाल, जीतेंद्र कुमार तिवारी, विष्णु पाल वार्ष्णेय, उमाशंकर शर्मा और तरुण कांत सिंह ने नामांकन किया है.





