
शार्प भारत डेस्क : वैलेंटाइन वीक का हर दिन खास है. खास कर प्यार करने वालों के लिए. इसकी शुरुआत 7 फरवरी से होकर 14 फरवरी तक रहती है. हर दिन कुछ न कुछ कपल्स के खास होता है. इस दौरान पार्टनर के साथ प्यार भरे दिनों को सेलिब्रेट करते हैं और रिश्ते को अधिक गहरा बनाते हैं. वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है. हग का अर्थ गले मिलने से है. आप जिसे भी प्यार करते हैं या अपने करीब मानते हैं, उन्हें गले लगाकर अपने अहसासों को जाहिर करते हैं. प्यार में स्पर्श रिश्ते को मजबूती देता है. पार्टनर का हाथ थामना, उसे गले लगाना ये सब हर प्रेमी करना चाहता है. हग डे का पर्व वैलेंटाइन वीक में मनाने की खास वजह है. इसके अलावा हग प्यार और रोमांस को बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. गले लगने के तरीके दिल के राज बयान कर सकते हैं. इस दौरान अपने पार्टनर को गले लगाये और उन्हें आई लव यू जरुर कहें. (नीचे भी पढ़ें)
जानिए क्या है हग डे की विशेषता-
गले लगने से तनाव कम होता है : वैज्ञानिकों का मानना है कि स्पर्श के माध्यम से दूसरे व्यक्ति को सहारा देने से आराम करने वाले व्यक्ति के तनाव को कम किया जा सकता है. यह दिलासा देने वाले व्यक्ति के तनाव को कम करता है. इसलिए अपने प्यार, अपने दोस्तों को गले लगाना चाहिए.
तनाव कम करें – शोधकर्ताओं ने पाया है कि गले लगाने से व्यक्ति के बीमार होने की संभावना कम हो सकती है. गले लगने से दिल की सेहत में सुधार हो सकता है.
सेहत के लिए फायदेमंद : हग करना आपके दिल के लिए अच्छा हो सकता है. एक अध्ययन के अनुसार, एक स्नेही संबंध आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है.



