रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के इटिहासा में आयोजित छऊ नृत्य समारोह में विधायक सुखराम उरांव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि छऊ कला हमारी सांस्कृतिक पहचान है और इसके कलाकारों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

रातभर चले इस भव्य आयोजन में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक गणेश वंदना से हुई. मौके पर झामुमो नेता तराकांत सिजुई, अमर बोदरा, अजीत मोदी, डब्लू हेंब्रम, गणेश लागुरी, सुधीर नायक, दशरथ नायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.



