• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 18, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

West singhbhum dc review meeting : चक्रधरपुर प्रखंड के अधूरे अबुआ आवासों को एक हफ्ते में पूरा कराने का निर्देश, लाव-लश्कर के साथ पहुंचे डीसी ने प्रखंड क्षेत्र में चल रही योजनाओं का लिया जायजा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रामगोपाल जेना/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा की मौजूदगी में तथा चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मनरेगा सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, आवास समन्वयक व अन्य की मौजूदगी में समीक्षा बैठक का आयोजन किया. उक्त बैठक में उपायुक्त ने चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत 23 पंचायतों में मनरेगा के तहत क्रियान्वित योजनाएं और अबुआ आवास योजना अंतर्गत संपादित कार्यों से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन का बिंदुवार जायजा लिया. इस दौरान आवास समन्वयक से क्षेत्रवार आवास निर्माण के लिए स्वीकृत योजना, प्रथम किस्त भुगतान/ द्वितीय किस्त भुगतान के उपरांत आवास निर्माण में प्रगति, आवास जियो टैगिंग कार्य में प्रगति आदि का अवलोकन कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया, साथ ही, आवास निर्माण का कार्य, जो विगत दो-तीन वित्तीय वर्ष से जारी है, वैसे सभी आवास निर्माण के कार्यों को आगामी 7 दिनों के भीतर पूर्ण कर योजना पंजी को बंद करने का निर्देश दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में उपायुक्त के द्वारा मनरेगा अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं, जैसे- शहीद पोटो हो खेल मैदान योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, मेढ़बंदी, बिरसा हरित ग्राम योजना आदि के तहत संपादित कार्यों के भौतिक प्रतिवेदन का अवलोकन कर प्रत्येक योजना के तहत मानव दिवस सृजन को बढ़ाने, संचालित योजनाओं की संख्या में वृद्धि लाने तथा योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। प्रखंड सभागार में समीक्षा बैठक के उपरांत उपायुक्त के द्वारा चक्रधरपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आसनतलिया पंचायत का भ्रमण कर, वैसे अबुआ आवास के लाभुक, जिन्हें प्रथम किस्त का भुगतान हो चुका है, लेकिन उनके द्वारा निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही है, से भेंट कर उनकी वस्तु स्थिति की जानकारी ली गई तथा निर्माण कार्य में प्रगति लाने हेतु प्रेरित भी किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हतनातोरांग पंचायत में मनरेगा तहत बिरसा सिंचाई कूप योजना से र्निमित कुंआ का भी निरीक्षण किया गया तथा इसका अधिकतम लाभ लेने के लिए लाभुक को प्रोत्साहित किया गया।

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur ESIC : आदित्यपुर के इएसआइसी शाखा कार्यालय में आश्रित परिवारों को सौंपी गई लाखों रुपये की एरियर राशि, इन लोगों को मिला लाभ
खबर

Jamshedpur ESIC : आदित्यपुर के इएसआइसी शाखा कार्यालय में आश्रित परिवारों को सौंपी गई लाखों रुपये की एरियर राशि, इन लोगों को मिला लाभ

September 18, 2026
Tatanagar good news : टाटानगर में खुलेगा वंदे भारत का कोच डिपो, रेलवे बोर्ड की मंजूरी
खबर

Tatanagar good news : टाटानगर में खुलेगा वंदे भारत का कोच डिपो, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

September 18, 2026
Jamshedpur help cross society : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति ने दिव्यांगजनों के बीच वितरित किए कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो समेत कई गणमान्यजन रहे मौजूद

Next Post

jamshedpur sikh samaj- बीबियों ने पेश की मिसाल, आपसी सहमति से गीता कौर चुनी गई स्त्री सत्संग सभा-बिरसानगर की प्रधान

jamshedpur chunashah baba : चुना शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 56वां सालाना उर्स शरीफ़ कुरान ख्वानी से शुरू, दिखी लोगों की आस्था

jamshedpur bjp attack on government : झामुमो मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले बयान पर भाजपा हुई हमलावर, 21 अप्रैल को जमशेदपुर में विशाल विरोध मार्च का किया ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News