रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एएसडीडी सूची तैयार करने, मैपिंग कार्यों में तेजी लाने एवं उसे उसे अधिकतम करने के उद्देश्य से आज 23 मई को चक्रधरपुर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के अनमैप्ड मतदाताओं की सूची का सभी मतदान केंद्रों में प्रकाशन कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसी क्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह-अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने इस क्रम में मतदान केंद्र संख्या 247- इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय, रेलवे कॉलोनी पूर्वी भाग, 248- इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय, रेलवे कॉलोनी पश्चिमी भाग, 249- ओएचई ट्रेनिंग स्कूल, चक्रधरपुर, पूर्वी भाग तथा 250- ओएचई ट्रेनिंग स्कूल, चक्रधरपुर पश्चिमी भाग का निरीक्षण किया. (नीचे भी पढ़ें)

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बीएलओ को अनमैप्ड सूची में अंकित मतदाताओं की अधिकतम संख्या में मैपिंग का कार्य ससमय पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कम-से-कम मतदाताओं को नोटिस निर्गत करना पड़े.







