चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ. मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है. शव मिलने की सूचना के बाद राजखरसावां जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.बताया जाता है कि सोमवार को रेलकर्मियों ने राजखरसावां से बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले किलोमीटर संख्या 300/25 के पास एक युवक का शव देखा. (नीचे भी पढ़े)
इसकी सूचना रेल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही राजखरसावां जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की.प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी चलती ट्रेन से गिर गया होगा. रात के समय घायल होने के कारण वह उठ नहीं पाया और उसकी मौत हो गई. हालांकि, युवक की मौत के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.





