रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के कोलचकड़ा पंचायत स्थित रुंगसाई गांव में 62 लाख रुपए की लागत से बननेवाली 860 मीटर पीसीसी सड़क का रविवार को भूमिपूजन किया गया. यह सड़क इंदिरा कॉलोनी तालाब मोड़ से रुंगसाई गांव तक बनेगी. चाईबासा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की देखरेख में उक्त सड़क का निर्माण होगा. गांव के देहुरी सोमरा टोप्पो ने भूमि पूजन किया. मौके पर मुखिया अरविंद तिग्गा, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम, झामुमो नेता रामलाल मुंडा, प्रदीप महतो ने नारियल फोड़ कर कार्य प्रारंभ कराया. मौके पर मौजूद ग्रामीण विकास प्रमंडल चाईबासा के कनीय अभियंता कृष्णकांत कुमार ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी तालाब मोड़ से रुंगसाई तक 860 मीटर पीसीसी सड़क का निर्माण होगा, जिसकी लागत लगभग 62 लाख रुपये आयेगी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं झामुमो नेता रामलाल मुंडा ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे थे. रुंगसाई की सड़क देश की आजादी के बाद पहली बार पक्की बन रही है. सड़क बनने से लोगों में खुशी है. विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम ने कहा कि बरसात में रुंगसाई की सड़क कीचड़मय हो जाती है जिससे लोगों को चलने में भारी परेशानी होती है. गांव में गाड़ी घुसने से कीचड़ में फंसे जाती थी. अब पक्की सड़क बनने से लोगों में खुशी है. भूमि पूजन कार्यक्रम में चंदन विश्वकर्मा, कालिया प्रमाणिक, दीपक कुमार, विष्णु कुजूर, विश्वनाथ तिर्की, घनश्याम कुजूर, कुमार कच्छप, रामेश्वर हांसदा, अनिल उरांव, राजकुमार गागराई, विकास टोप्पो आदि मौजूद रहे.



