रामगोपाल जेना,चाईबासा:झारखंड सरकार के उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत बुधवार को तांतनगर प्रखंड प्रांगण में 300 छात्राओं को मझगांव विधायक निरल पुरती के द्वारा साईकिल का वितरण किया गया. साईकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने छात्राओं से कहा कि 2025-26 के तहत तांतनगर प्रखंड के कक्षा आठवीं की उच्च विद्यालय तांतनगर, उच्च विद्यालय चिटीमीटी और उच्च विद्यालय खेडियाटांगर छात्राओं को 300 साईकिल का वितरण किया जा रहा है. जबकि तांतनगर प्रखंड में 1214 साईकिल का वितरण किया जाना है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि शिक्षा किसी भी हालत में रुकना नहीं चाहिए. खास कर छात्राओं की शिक्षा राज्य के विकास में बहुत की महत्वपूर्ण है. कई बार देखा जाता था कि स्कूल से घर दूर होने की वजह से अभिभावक छात्राओं को स्कूल पैदल नहीं भेजना चाहते थे. जिससे छात्राओं की पढ़ाई बीच में ही रुक जाती थी. लेकिन झारखंड सरकार ने सोचा कि छात्र के साथ छात्राओं की शिक्षा भी बहुत जरुरी है. उनकी पढ़ाई किसी भी हालत में पैसा व सुविधा के अभाव में नहीं रुकेगी. (नीचे भी पढ़े)

इसी को देखते हुए उन्नति का पहिया नाम के कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी 8वीं वर्ग में पढ़ाई करने वाली बेटियों को निशुल्क साईकिल का वितरण किया जा रहा है. उनकी पढ़ाई से ही राज्य का उन्नति का पहिया टीका हुआ है. विधायक ने कहा कि वर्तमान समय पूरे जिले के अभ्यार्थियों ने जेपीएससी के परीक्षा में सफलता हासिल की है. इसमें मझगांव विधानसभा से भी कई महिला अभ्यर्थी शामिल है. उन सभी को बधाई देना चाहते हैं. साथ ही छात्राओं से कहते हैं कि पढ़ाई किसी भी हालत में नहीं छोड़ना है. सरकार आपके विद्यालय में शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षकों की नियुक्ति भी करने की तैयारी कर ली है. जिला के पढ़े-लिखे युवाओं को डीएमएफटी के माध्यम से अनुशिक्षक के रुप में 300 भर्ती करेगी. यह सभी शिक्षक उच्च और प्लस टू विद्यालय में नियुक्त किये जायेंगे. जिससे आप लोगों की शिक्षकों की समस्या काफी हद तक दूर हो जायेगी. इसलिए आप सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दें हेमंत सोरेन की सरकार प्राथमिक से लेकर विदेश तक की पढ़ाई की व्यवस्था अपने स्तर से करने के लिए तैयार है. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, प्रमुख, उप प्रमुख, मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, मानकी-मुंडा, झामुमो कार्यकर्ता समेत अन्य उपस्थित थे.



