रामगोपाल जेना/मझगांव : मझगांव विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बड़ी पहल की जा रही है, ताकि यहां से बाहर के लोग मझगांव घूमने आयें और यहां की खूबसुरत वादियों का आनंद ले सकें. उक्त बातें मझगांव विधायक निरल पुर्ती ने यहां शिलान्यास सभा को संबोधित करते हुए कही. श्री पुर्ती मझगांव प्रखंड के मझगांव मध्य विद्यालय में अतिरिक्त छह कमरों के निर्माण के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. विधायक श्री पुर्ती ने इसी के साथ सोनापोस पंचायत के बेलमा चेकडैम पर सीढ़ी एवं रेलिंग के निर्माण, डैम पर सड़क-निर्माण, डैम के पास में पुरुष एवं महिला शौचालय का निर्माण तथा पर्यटकों के लिए पीसीसी सड़क का निर्माण और हाटगम्हरिया प्रखंड के कुशमुंडा पंचायत के बड़मिता के बाईसाई टोला में सोनाराम गगराई के घर सामने से शंकर महाराणा के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास करते हुए मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री निरल पुरती ने कहा. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि पर्यटन एक ऐसा संभावना है जिसके द्वारा बड़े-बड़े देशों का पूरा अर्थव्यवस्था चलता है। मझगांव विधानसभा में कोई कारखाना नहीं, रेलवे लाइन नहीं, नेशनल हाइवे नहीं है। इसलिए में अपना विकास करने के लिए प्राकृतिक संसाधानों का ही इस्तेमाल करना होगा. हमारे पास तोरलो डैम, बेलमा डैम, एतिहासिक बेनीसागर समेत अन्य कई चीजें हैं, जिनका विकास कर हम बाहर के पर्यटकों को घूमने के लिए अच्छा जगह व माहौल दे सकते हैं। जिससे हमारा अर्थव्यवस्था भी सुधरेगा और हम पर्यटन का आनंद भी ले सकते हैं। इन जगहों को विकसित करने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया गया है। जिससे दुर दराज से आने वाले लोगों को सड़क, शौचालय व बैठने के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाये. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा शिक्षा के विकास के लिए लगातार जरूरत के हिसाब से भवन का निर्माण कराया जा रहा है। मझगांव मध्य विद्यालय में भवन की कमी को देखते हुए जिला खनिज ट्रस्ट फंड से छह कमरों का भवन निर्माण कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़े. इसके अलावा हेमंत सोरेन की सरकार शिक्षकों की नियुक्ति भी कर रही0 है. जिससे प्राथमिक, मध्य, उच्च और प्लस टू विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को भी दूर किया जायेगा। विधायक निरल पुरती ने कहा कि एक प्रकार से कहें तो मझगांव विधानसभा क्षेत्र का विकास पर्यटन और शिक्षा से ही हो सकता है। इससे पूर्व मझगांव व बेलमा चेकडैम में विधायक का स्वागत ग्रामीणों ने ढोल-नगााड़ा व फूल-माला के साथ किये। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से विधायक निरल पुरती ने मुलाकात कर उनकी समस्या की भी जानकारी लिये. इस मौके पर स्थानीय मानकी-मुंडा, पंचायत के जन प्रतिनिधि, झामुमो कार्यकर्ता समेत अन्य मौजूद थे.



