मझिआंव : जिला उपायुक्त हर्ष मंगला के निर्देशानुसार खनन विभाग इंस्पेक्टर सुनील कुमार व थाना प्रभारी रणविजय सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाकर ओवरलोड व अवैध तरीके से ले जा रहे गिट्टी व बालू के आठ हाईवा पकड़ा गया। खनन प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पलामू जिला के छतरपुर से पत्थर व जपला से बालू अवैध तरीके से मझिआंव के रास्ते से पार हो रहा था उसे पकड़ा गया है जो कि प्रत्येक गाड़ी में चालान से अधिक मात्रा माल व साथ में ओभर लोड ले जाया जा रहा था। जिससे खनन विभाग राजस्व का नुकसान के साथ साथ पब्लिक नुकसान व सड़क नुकसान हो रहा है। इसलिए इन सब गाड़ीयों पकड़ा गया है।इन सभी गाड़ियों पर उपायुक्त के आदेशानुसार जुर्माना वसुला जायेगा। सुनील कुमार ने यह भी कहा कि जबतक अवैध करोबार पर अंकुश नहीं लग जाता है तबतक निरंतर कार्यवाई जारी रहेगा। वहीं थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने कहा कि हम अपने क्षेत्र में अवैध तरीके से जो भी कारोबार हो रहे हैं उसे सख्त कार्यवाई करते हुए अंकुश लगाया जायेगा। जो भी लोग राजस्व नुकसान या छति पहुंचा रहे हैं उन दोसियो बक्सा नहीं जायेगा।जानकारी के अनुसार एक हाइवा बालू बड़ेपुर से बंशीधर नगर जा रहा था और गिट्टी का हाइवा छतरपुर से कवलदाग रोड में जा रहा था।



