
जमशेदपुर : नयी दिल्ली के लोधी रोड स्थित मालवकर सभागार में जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई. इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुन: जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. इस पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सह राज्य परिषद के सदस्य संजीव आचार्य ने अपने समर्थकों के साथ बुके देकर पुन: नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का अभिनंदन किया.




