
जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष पर आदित्यपुर में पटेल विचार मंच द्वारा पटेल चौक पर धूमधाम के साथ जयंती समारोह का आयोजन किया गया. आदित्यपुर स्थित पटेल चौक पर पटेल विचार मंच द्वारा राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया. इस मौके पर आयोजित जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव , पूर्व डीडीसी लाल मोहन महतो , जमशेदपुर कोर्ट के पूर्व पीपी अधिवक्ता जयप्रकाश के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. जयंती समारोह की शुरुआत सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर की गई. इस मौके पर मौजूद लोगों ने सरदार पटेल के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का प्रण लिया. वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पटेल विचार मंच के मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओम प्रकाश द्वारा की गई. गौरतलब है कि देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है.

दूसरी ओर, जमशेदपुर के साकची स्थित द ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वूमेन जमशेदपुर के प्राचार्य डॉ डीके धंजल के नेतृत्व में बीएड विभाग के शिक्षक और छात्रों के साथ देश की अखंडता एकता सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई और फिर कॉलेज से साकची गोलंबर तक शिक्षक और छात्रा ने एक पदयात्रा कर एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए निकाली गई. इस कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से डॉक्टर विशेश्वर यादव, प्रियंका भगत, प्रियंका कुमारी, मो इतरी के अलावा बीएड के सभी छात्राओं का मुख्य योगदान रहा.




